Uncategorised

अधिवेशन में व्यक्त किया मानव शरीर को निरोगी रखना है, तो गौवंश संरक्षण और जैविक खेती को देना होगा बढ़ावा : बृजकांत

जबलपुर दर्पण। भारतीय किसान संघ का 10वां प्रांत अधिवेशन 3 सितंबर 20 24 को आयोजित किया गया। जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, शिवनी, डिंडोरी, कटनी, सहित करीब 24 जिलों के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी संस्कारधानी जबलपुर के मानस भवन में पहुंचकर पुनः नई कार्यकारिणी का गठन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक ब्रजकांत ने किसानों को बताया कि धरती हमारी मां के समान है। और प्रत्येक किसान को निरोगी रखने के लिए गौवंश संरक्षण और जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। जिसमें मानव जीवन स्वस्थ और ऊर्जामान बने। वहीं भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री महेश चौधरी ने कहा कि किसान पदाधिकारी और किसानों के विश्वास और प्रयासों से महाकौशल प्रांत में किसान सदस्य संख्या करीब 1लाख पहुंच गई है। कार्यक्रम के चलते पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे आदिवासी समाज से जुड़े लोगों को मुख्य कर्म खेती और प्रकृति की रक्षा करना। वन ग्रामों में सरकारी योजना पहुंचने का प्रयास किये जाने का आवहन किया। कार्यक्रम के अंत में मानस भवन से शहीद शंकरशाह, रघुनाथ शाह शहीद स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, निर्वाचन अधिकारी चंद्राकर, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश मंत्री आरसी पटेल, प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह, प्रांत संगठन मंत्री भारत पटेल, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रांत संयोजिका खेलन रहारे, प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, गायिका भागवती राठुड़िया, विजय गोटिया, आलोक पटेल, रामदास पटेल, सुनील पटेल,धनंजय पटेल, सुरेश पटेल, वीरेंद्र साहू, जिला प्रचार प्रमुख रमेश बर्मन, मनीष पटेल, बृजेंद्र पटेल, मनोज मिश्रा, आदि किसान पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page