जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दशहरा चल समारोह के नाम पर तीन करोड़ की राशि से खेली जा रही होली

जबलपुर दर्पण। महाराजा अग्रसेन वार्ड के अंतर्गत अहिंसा चैक से कचनार सिटी की सी. सी. सड़क के निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी, जिसका निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा प्रारंभ किया गया। हालांकि, ठेकेदार को निगम द्वारा भुगतान न होने के कारण यह कार्य रुका हुआ है। इसके चलते दर्जनों कॉलोनीवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है, खासकर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्षद दल ने लगातार इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन नगर निगम के भाजपा सत्ताधारियों को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। हाल ही में महापौर ने सड़कों का निरीक्षण कर 3 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की, जबकि स्वीकृत सड़क का भुगतान न होने के कारण निर्माण अधूरा पड़ा है। इससे स्पष्ट है कि सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों को जनता की परेशानियों का कोई ध्यान नहीं है। आज कांग्रेस पार्षद दल ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर सत्ता की वादा खिलाफी और झूठी घोषणाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि नवरात्रि के दौरान लोग सड़कों के किनारे मूर्तियों के दर्शन करने निकलते हैं, लेकिन गड्डों की भरमार के कारण उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी, गुड्डू नबी, पार्षद अख्तर अंसारी, सत्येन्द्र चैबे, मुकीमा याकूब अंसारी, पूर्व पार्षद जतिन राज और सांसद प्रतिनिधि ताहिर अली ने कहा कि तुलाराम चैक से अंधेरदेव, फुहारा, इनकम टैक्स से नागरथ चौक, चैथा पुल से भैंसासुर रोड और स्नेह नगर लेबर चैक से एम. आर. फोर रोड तक के प्रमुख मार्गों में गड्डा भरने का कोई काम नहीं किया गया है। इससे यह साबित होता है कि नगर सत्ता स्वीकृत 3 करोड़ की राशि के साथ खेल कर रही है। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी, गुड्डू नबी, पार्षद अख्तर अंसारी, सत्येन्द्र चैबे, मुकीमा याकूब अंसारी, पूर्व पार्षद जतिन राज, सांसद प्रतिनिधि ताहिर अली, और कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88