खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गायों के मरने पर मचा हंगामा, तीन थानों सहित पहुंचे उच्च अधिकारी

सिहोरा थाने के ग्राम गुरजी का मामला


जबलपुर/सिहोरा। ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को सुबह 11 बजे के लगभग ग्राम गुरजी में शक्ति देवी स्थान के सामने वाली भटिया पर 5 गायों के मृत पाये जाने को लेकर माहौल गरम हो गया था । घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस विभाग को लगी वैसे ही तीन थानों का पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया ।
क्या था ये मामला – पुलिस थाने सिहोरा से प्राप्त जानकारी अनुसार पाया गया कि 5 गायों की मौत होने की सूचना पर तत्काल सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे के साथ सब इस्पेक्टर महेंद्र सिंह जाटव व स्टाप घटना स्थल ग्राम गुरजी की पहाड़ियों के पास पांच 5 नग गाये मृत अवस्था में पड़ी हुई पाई गई थी । इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए घटना को संज्ञान में लेते हुए जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं ।
घटना को लेकर अनुविभागीय अधिकारी चन्द्र प्रताप गोहल व अतिरिक्त प्रभारी पद सी एस पी अशोक तिवारी ने घटना का जायज़ा लेते हुए घटित हुई इस प्रकार की घटना को जाँच के घेरे में लेकर मृत गायों को वैटनरी डॉक्टरो की उपस्थिति में पीयम कराया गया और गायों को वहीँ खाली पड़ी जगह पर दफनाया गया ।
6 माह में 50 गायों की हो चुकी हैं मौते – विगत दिनों महीनों में लगातार गायो की मौते हो रहीं हैं देखा जाये तो रात्रि के दौरान एन एच 30 नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट से बहुत सी गायों की मौत हो चुकी हैं ,वहीँ दूसरी ओर खेतों में लगीं फसलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तार बाउंड्री में करेंट लगने से और इसके अलावा जानवरों की तस्करी करने वाले लोगों के द्वारा खाने में जहरीला पदार्थ रखने के कारण इन सभी को लेकर विगत 6 माह के दौरान 50 गायों की मौते हो जाना बहुत ही गंभीर बात है । जबकि लगातार प्रशासन द्वारा गायों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई नई गौव शालायें बनवाई हैं । फिर भी इस प्रकार के गायों की मौते लगातार बढ़ती चली जा रही हैं ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88