श्री अतिरुद्र महायज्ञ समन्वय महायज्ञ श्रीराम कथा

गौसेवा से समस्त दोषों का नाश : आचार्य कौशिक जी महाराज
जबलपुर दर्पण। ग्वारीघाट स्थित कुंभ मेला मैदान में चल रही श्रीराम कथा के दशम दिवस पुराण मनीषी आचार्य कौशिक जी महाराज ने कहा कि श्रीराम ने समस्त संसार को संदेश दिया कि यज्ञ में पूर्ण मनोयोग से आहूति डालना चाहिए जैसे संसार के समस्त शाक्तिशाली राजा महाराजाओं के बाबजूद श्रीराम ने धनुष यज्ञ में शिव धनुष तोड़ा।
सांसारिक जीवन में भवसागर पार करने भगवत भक्ति करते हुए श्रीराम के शरणं में रहना चाहिए। केवट ने राम लक्ष्मण जानकी को गंगा पार करवाने की उतरवाई सांसारिक वस्तुओं को ना लेकर केवट ने श्रीराम से अपने पूर्व और वर्तमान के सभी सगे संबंधियों को संसार सागर से पार लगाने का वरदान प्राप्त किया था।
गौसेवा से समस्त दोषों का नाश पुराण मनीषी श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि गौमाता की छाया आने मात्र से सारे दोष समाप्त हो जाते है। जो भी व्यक्ति गौ सेवा करता है उसके जीवन में सुख शांति आतीं हैं।
गौमाता के संरक्षण के लिए अतिरुद्र महायज्ञ पं. रामदेव शास्त्री ने बताया कि गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए श्री अतिरुद्र समन्वय चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महाकौशल क्षेत्र के साथ ही देश के हर कोने से श्रृद्धालुओं का आगमन हो रहा है। अति रुद्र महायज्ञ समन्वय चंडी महायज्ञ में मंत्रोच्चार करते हुए वैदिक परंपरानुसार यज्ञ में आहुतियां दी जा रही है। वहीं गीताधाम में वैदिक विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार, रूद्री पाठ से भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक अनवरत चल रहा है, जो लगातार 21अक्टूबर तक चलेगा।
व्यास पीठ का पूजन केबिनेट मंत्री राकेश सिंह, अभय सिंह ठाकुर, संजय उपाध्याय पंडित रामदेव शास्त्री, श्याम साहनी, मुन्ना पांडे, रामजी अग्रवाल, शरद काबरा, ब्रजेश शर्मा, आचार्य राममोहन, सत्यम त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव, अंकित शर्मा, शिवम शर्मा, राकेश द्विवेदी, आशीष पाराशर, रामनरेश द्विवेदी, आचार्य मुकुंद शास्त्री ने किया। वहीं श्रोताओं ने श्रीराम कलेवा, आनंदोत्सव, भजनों के साथ महाप्रसाद का आनंद उठाया।
श्रीराम कथा में आज दोपहर 2 बजे से श्री कौशिक जी महाराज कथा का वाचन करेंगे। अति रुद्र समन्वय चंडी महायज्ञ में आहुतियां, महारुद्राभिषेक होगा।