माता गुजरी महिला महाविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खाद्य दिवस पर संतुलित आहार का वितरण

जबलपुर दर्पण। माता गुजरी महिला महाविद्यालय के जीव रसायन विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय खाद्य दिवस के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को संतुलित आहार सामग्री वितरित की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संतुलित आहार के महत्व को समझाना और समाज के वंचित वर्गों तक पोषक तत्वों से युक्त भोजन पहुंचाना था।
वितरित की गई सामग्री में सभी आवश्यक खाद्य समूहों को शामिल किया गया ताकि संतुलित पोषण सुनिश्चित किया जा सके। बी.एस.सी. तृतीय वर्ष की छात्राओं ने इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई, और विभागाध्यक्ष श्रीमती नम्रता शर्मा एवं डॉ. आभा बाजपेई के निर्देशन में सामग्री का वितरण किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता झांब और रजिस्ट्रार डॉ. एस. कुररिया ने इस सामाजिक पहल के लिए विभाग और छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विभाग की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों की निरंतरता की कामना की।