जन्माष्टमी का पर्व मनाया धूमधाम से

जबलपुर दर्पण। यादव समाज राधिका क्लब की ओर से जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें राधा कृष्ण व गोपियों का रुप सभी ने रखा, राधा कृष्ण के भजन व गीतों पर क्लब की सभी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक मंच पर अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी, कार्यक्रम में प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें कि प्रथम संगीता, द्वितीय अंजू, तृतीय आरती को स्थान प्राप्त हुआ। राधा कृष्ण को पुरस्कार दिया, सभी महिलाओं ने मिलकर राधा कृष्ण जी के गाने पर नृत्य किया एवं प्रसाद का वितरण किया, इस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमति लवली यादव, रितु यादव, ज्योति यादव, रुबी यादव की ओर से रहा । अंत में श्रीमति सुधा यादव की ओर से कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया गया।



