देवी भागवत कथा में सुनाई मां कालरात्रि की कथा

जबलपुर दर्पण चरगवा। ग्राम सूखा में चल रही श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा आयोजक नवल किशोर दीक्षित द्वारा कराई जा रही है। जिसमे श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन कथावाचक ने मां कालरात्रि के प्रकट होने की कथा सुनाई। कहा कि जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है, तब-तब मां भगवती कालरात्रि का रूप धारण कर दुष्टों का संहार करने के लिए प्रकट होती हैं। रविवार दोपहर विधि विधान से पूजा अर्चना की एवं खेरापती मंदिर में झंडा चढ़ाया गया। झंडा चढ़ाने के बाद कथा व्यास आर्चाय मुकेश शास्त्री झोतेश्वर बालो ने मां शेरावाली के भजन से कथा की शुरुआत की। उनके मुख से मां मुरादें पुरी करदे हवाल बांटूंगी.. भजन ने मौजूद श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। कथा में अयोजक नवलकिशोर पूजा दीक्षित, यजमान अनिल दीक्षित,रामेश्वर दीक्षित, मूलचंद्र ठाकुर, चुन्नी , रविशंकर डेहरिया, अमित दीक्षित, सुरेन्द्र तिवारी, कमल दीक्षित, फूल सिंह, प्रदीप दीक्षित, भागचंद साहू आदि शामिल रहे।



