सीधी दर्पण

गोल्ड मेडल जीतने पर अभय का भव्य स्वागत

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के ग्राम कुबरी निवासी होनहार छात्र अभय मिश्र ने 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेटलिफ्टिंग अंडर-19 वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। अभय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के कक्षा 10वीं के छात्र हैं। इंदौर में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। अभय के इस शानदार प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके गृह ग्राम कुबरी पहुंचने से पहले ही बढौरा बस स्टैण्ड पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन, परिजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। लोगों ने माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर अभय का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने कहा कि अभय मिश्रा ने न सिर्फ अपने विद्यालय बल्कि पूरे सीधी जिले का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर अभय मिश्रा के पिता श्रवण मिश्रा परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कीं। ग्राम कुबरी सहित आसपास के क्षेत्रों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर श्रीरमा मिश्रा, अटल मिश्रा, अवध मिश्रा, अंबुज मिश्रा, अतुल मिश्रा, पंकज मिश्रा, अदिति मिश्रा, आरोही मिश्रा, पार्थ मिश्रा, अन्वी मिश्रा, कविता मिश्रा, मालती मिश्रा, संतोष मिश्रा, मंगलेश्वर मिश्रा, गिरीश, मिश्रा, क्रांतिकारी मिश्रा, विष्णु दत्त मिश्रा, सुमित मिश्रा, रजनीश मिश्रा, पंकज मिश्रा, अरविंद तिवारी, अरुण सिंह, शिवम मिश्रा, गौरव तिवारी, अजीत तिवारी, विवेक तिवारी, आदर्श तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88