मुस्लिम समाज को संगठित होकर अपने शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक मुद्दों को हल करना होगा-माहिर खान

जबलपुर दर्पण । मुस्लिम समाज को संगठित होकर अपने, शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों को हल करना होगा उक्त उदगार मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद माहिर खान एडवोकेट भोपाल ने व्यक्त किए। मौका था मप्र मुस्लिम विकास परिषद की जबलपुर,सागर, रीवा, शहडोल संभाग के प्रतिनिधियो की संभागीय बैठक के अवसर का जो कि रविवार को बहोराबाग स्थित चार खम्बा बारात घर में आयोजित की गई थी। बैठक में मुस्लिम समाज के उत्थान पर गंभीर रूप से चर्चा की गई और बल दिया गया कि मप्र मुस्लिम विकास परिषद के संगठनात्मक ढांचे को प्रत्येक ज़िला पर मज़बूत किया जाए। बैठक में 18 जिलो के प्रतिनिधि उपस्थित हुए, जिनमें जबलपुर से सर्वश्री हाजी मुईन खान, भूरे पहलवान, प्यारे साहब, ताहिर खोकर, मो. इरफान सहित सिवनी से शोएब राजा, इस्माइल खान, हाजी शाहिद खान छिंदवाड़ा, बाबु निसार पांढुरना, एजाज़ राईन, सागर, फैसल खान मंडला, एडवोकेट रफीक मनिहार रीवा, कुद्दूस खान सिंगरौली, यूसुफ सिद्दीकी सीधी, महमूद पहलवान नरसिंहपुर, आदि ने संबोधित किया। ततपश्चात स्थानीय मुस्लिम समाज के सरदारों और समाज सेवी संस्थाओं के अध्यक्षों को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुरआन की आयात पड़कर हुआ और समापन देश में शांति सद्भावना की दुआ के साथ हुआ। इस अवसर पर पार्षद गुड्डू नबी, डॉ. मुईन अंसारी, नदीम खान, अब्दुल बाकी खान, मुख्तार अंसारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हाजी शेख़ निज़ामी ने किया और आभार गुड्डू मामूर हनफी, अशरफ़ ख़ान शिराजी और हाशिम राजा द्वारा किया गया।


