मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कंप्युटर ऑपरेटर 5 हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार

अवकाश के निराकरण के बदले, में मांग रहे थे घूस
जबलपुर दर्पण नरसिंहपुर। डॉक्टर अपूर्वा श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को एक शिकायत की जिसमें उनके मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशीष प्रकाश सिंह द्वारा छुट्टियों के निराकरण के बदले में ₹5000 की घूस देने की मांग की । यह मांग कंप्यूटर ऑपरेटर दीपिका नामदेव के माध्यम से की। पुलिस अधीक्षक संजय साहू के निर्देशन पर आज आरोपी आशीष प्रकाश सिंह को 5000 लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा.

आरोपीगणों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7,के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार दिवान, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल उपस्थित रहा।



