जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कार धानी जबलपुर में शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्य संस्था भारत का प्रथम कवि सम्मेलन

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी जबलपुर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्य संस्था की जबलपुर मध्यप्रदेश इकाई द्वारा वृहद कवि सम्मेलन का आयोजन निराश्रित वृद्धाश्रम इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी संस्कार धानी जबलपुर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देश के सुप्रसिद्ध शायर कवि श्री राज ‘सागरी’ जी,अध्यक्ष श्री सी.पी.चतुर्वेदी सेवा निवृत जी.एम.आर्डिनेंश फैक्ट्री,विशिष्ठ अतिथि शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष कवि राजीव खरे के साथ जबलपुर इकाई अध्यक्ष श्री राकेश राठौर जी,वाह वाह फेम डॉ.प्रशांत मिश्रा,कवियत्री,रेडियो अनाउंसर श्री मति प्रभा विश्वकर्मा ‘शील’,सुप्रसिद्ध कवियत्री श्री मति वंदना सोनी ‘विनम्र’ श्री मति छाया ‘ नर्गिश’ सुश्री काजल मानिक,के साथ प्रसिद्ध गीतकार श्री दीपक तिवारी राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त पत्रकार श्री चंद्र कुमार चौबे (शब्दाक्षर मीडिया प्रभारी, एवम् मीडिया प्रभारी पं संकल्प तिवारी के साथ वृद्धाश्रम संचालक श्री महेंद्र मिश्र जी की गरिमामई उपस्तिथि के साथ श्रोताओं में आश्रम के वृद्ध जनों के साथ काफी लोग कवि सम्मेलन में मौजूद रहे।कार्यक्रम का पूर्ण संयोजन,संचालन कवि अजय मिश्रा ‘अजेय’ ने किया।वृद्ध जनों को सायंकालीन भोजन की व्यवस्था भी कार्यक्रम समिति से आ.मिश्रा जी के माध्यम से की गई।संस्कार धानी जबलपुर मध्यप्रदेश के इस प्रथम काव्य अनुष्ठान के साथ ही शब्दाक्षर संस्था ने प्रतिष्ठित स्थान बनाने में सफलता अर्जित की।सभी सुधि जनों को प्रमाण पत्र एवम् कवि राजीव खरे प्रदेशाध्यक्ष शब्दाक्षर द्वारा लिखी श्रृंगार गीतों की पुस्तक सुरमई उन्ही के द्वारा भेंट की गई।सफल कार्यक्रम की बहुत शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88