अध्यात्म/धर्म दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणज्योतिष दर्पणतीज-त्यौहार-व्रतमध्य प्रदेश

श्रावन मास में तत्काल प्रसन्न होते है शिवजी

सावन का महिना बहुत पविञ माना जाता है यह माह शिवजी को अति प्रिय है। सभी देवताओं में महादेव ही ऐसे भगवान है जिन्हें एक कलश जल अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते है, और मनोवांछित फल देते है। श्रावन माह में जो शिव का अभिषेक पूजन-अर्चना करते है, उन्हें विशेष फल की प्राप्ति होती है। श्रावन मास शिवजी को अतिप्रिय है। पारद शिवलिंग का विशेष महत्व है चूंकि पारा शिव को अतिप्रिय है। पारा के शिवलिंग का पंचाम्रत से अभिषेक करने से सुख- समृद्धि ऐश्वर्य में वृद्धि होती है व्यापार व्यवसाय में उन्नति होती है। पदोन्नति के अवसर बनते है।

  • साबुत पानी वाला नारियल मोली में लपेटकर चढ़ावे से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। राजकीय कार्यों में सफलता मिलती है।
  • मखाना, मिश्री, बताशा, नारियल गिरी, बादाम, दूध चढ़ाने से शीघ्र विवाह के योग बनते है वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
  • धतुरा का फल, फूल चढ़ाने से स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  • श्वेत मिठाई चढ़ाने से संतान प्राप्ति होती है। वंशवृद्धि होती है।
  • दूध से बनी मिठाई कदली फल चढ़ाने से शासन सत्तापक्ष से लाभ होता है पदोन्नति के योग बनते है।
  • शहद, गुड़, लालफल, लालपुष्प, खजूर चढ़ाने से जमीन जायदाद सम्बंधी कार्यों मे आ रही बाधओं का निवारण होता है स्वास्थ्य मे गजब  का लाभ होता है।
पं राजकुमार शर्मा शास्त्री, ज्योतिषाचार्य हस्तरेखा विशेषज्ञ
पं राजकुमार शर्मा शास्त्री, ज्योतिषाचार्य हस्तरेखा विशेषज्ञ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page