जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जागरूक क्रिश्चियन मंच और जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन ने मनाया क्रिसमस मिलन समारोह

जबलपुर दर्पण । जागरूक क्रिश्चियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज संगठन के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों और कर्मचारियों ने घंटाघर काफी हाउस में एकत्र होकर क्रिसमस मिलन समारोह मनाया। इस मौके पर केक काटकर, मिठाई वितरित कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी क्रिश्चियन भाइयों को क्रिसमस की बधाई दी गई।

संगठन के सदस्य प्रभु येशु के वचनों पर चलते हुए सेवा की भावना को बढ़ावा देने, एक दूसरे के प्रति प्रेम, मान सम्मान और संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हुए समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें रॉबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, हेमंत ठाकरे, राकेश श्रीवास, शैम पिल्ले, राजेश सहारिया, आर पी खनाल, क्लेमेंट पायस, गुडविन चार्ल्स, एनोस विक्टर, रिंकू पीटर, राजकुमार यादव, योगेश ठाकरे, अलबर्ट एंथोनी, प्रदीप पटेल, विनोद सिंह, सुनील रिचर्डसन, मनमोहन चौधरी, धनराज पिल्ले, फिलिप एंथोनी, दीपेश जैन, रमन स्वामी, कुलदीप सिंह, तेजभान सिंह, विजय पटेल, भोला चौहान, संदीप पटेल, सुखराम विश्वकर्मा, संतोष ठाकुर, राहुल विश्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

संगठन का यह आयोजन न केवल क्रिसमस की खुशियों को साझा करने का था, बल्कि समाज में धर्म और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम भी था। इससे पहले, संगठन ने दीपावली और ईद मिलन समारोह भी आयोजित किए थे, इस प्रकार सभी धर्मों का सम्मान करते हुए त्योहारों को मनाना संगठन की परंपरा बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88