जबलपुर दर्पण

“भारतीय ज्ञान परम्परा” के अंतर्गत संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएँ प्रारंभ

जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय में “भारतीय ज्ञान परम्परा” के अंतर्गत अकादमिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 23 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त संचालक श्रीमती संतोष जाटव, विशिष्ट अतिथि आशीष राव (जनभागीदारी अध्यक्ष), संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ. अल्केश चतुर्वेदी, डॉ. आभा पांडेय, डॉ. शिखा सक्सेना, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत तुलसी के पौधे देकर किया गया। डॉ. आभा पांडे ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आशीष राव ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से सरकार की मंशा है कि विद्यार्थियों के जीवन में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा मिले और यह प्रतियोगिता इस कार्य में पूरी तरह से सक्षम साबित हो रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संतोष जाटव ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम महाविद्यालय, जिला स्तरीय और अब संभाग स्तरीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके राज्य स्तर तक पहुंचने की कामना की। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. अल्केश चतुर्वेदी ने भारतीय ज्ञान परंपरा को लोक परंपरा बताया, जिसमें ज्ञान, विज्ञान और भौतिक संपदा शामिल हैं, जिन्हें हमें आगे बढ़ाना है। डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने आभार प्रदर्शन किया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के पहले सत्र में मंच संचालन डॉ. तृप्ति उकास ने किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में संभाग स्तरीय लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 18 महाविद्यालयों ने भाग लिया। लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितिका सोनी (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी) ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान रामस्वरूप चौहान (शासकीय महाविद्यालय, अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा) को प्राप्त हुआ, और तृतीय स्थान अंजली सिंह दहिया (साईनाथ इंस्टीट्यूशन, कटनी) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मंच संचालन डॉ. मलय वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88