जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राजेंद्र बाबू वार्ड में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राजेंद्र बाबू वार्ड क्रमांक 2 में इमलिया घूरपुर रोड पर नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 65 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्माण कार्य की शुरुआत , 31 दिसंबर 2024 को नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा और वार्ड पार्षद श्री कमल खटीक द्वारा भूमि पूजन के साथ की गई। कार्यक्रम में ठेकेदार आर.सी गुप्ता भी उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में महेश पटेल, मुकेश शर्मा, प्रहलाद कौरव, भूरा पटेल, सरमन पटेल, विनय पटेल, बसंत महाराज, बबलू मेहरा, पवन विश्वकर्मा, नितिन श्रीवास समेत वार्ड के सभी गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में इस नई पहल को सराहा और इसके शीघ्र निर्माण की शुभकामनाएं दीं। नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस केंद्र के निर्माण से स्थानीय निवासियों को चिकित्सा सेवाएं सुलभ और प्रभावी रूप से मिल सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88