जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्राचार्या की प्रताड़ना से क्षुब्ध अंजुमन स्कूल की शिक्षिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

जबलपुर दर्पण । मढ़ाताल स्थित अंजुमन इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिकाएं सोमवार से प्राचार्या जकिया परवीन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं। शिक्षिकाओं ने स्कूल प्रबंधन को सौंपे गए शिकायती प्रतिवेदन में आरोप लगाया है कि विगत एक वर्ष से वे प्राचार्या द्वारा की जा रही मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रही हैं।

लगभग 15 शिक्षिकाओं द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्राचार्या जकिया परवीन स्टाफ सदस्यों को छात्रों, अभिभावकों व बाहरी व्यक्तियों के समक्ष बेरहमी से डांटकर बेइज्जत करती हैं। साथ ही, रात्रि 12:30 बजे तक व्हाट्सएप पर कार्य संबंधी संदेश भेजने और बार-बार कार्य का समय बदलने की भी शिकायत की गई है। शिक्षिकाओं का कहना है कि स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद भी उन्हें रोका जाता है, यहां तक कि अवकाश के दिनों में भी बुलाकर कार्य कराया जाता है, जिससे वे मानसिक रूप से थक चुकी हैं और पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।

शिक्षिकाओं की मांग है कि प्राचार्या को तत्काल पद से हटाया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन प्राचार्या के पक्ष में खड़ा है और किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे प्राचार्या के हौसले बुलंद हैं।

हड़ताल शुरू होते ही दोनों पक्षों से राजनीतिक हस्तक्षेप भी सामने आया। एक ओर जहां प्राचार्या के समर्थन में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे, वहीं दूसरी ओर हड़ताली शिक्षिकाओं के समर्थन में भी अधिवक्ता व जनप्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुंचे, जिससे मौके पर राजनीतिक तनाव का माहौल बन गया।

इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद अंजुमन स्कूल प्रबंधनप्राचार्या जकिया परवीन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। न तो किसी ने मीडिया से बातचीत की, और न ही कोई समाधान का संकेत दिया है। शिक्षिकाओं को अब मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड से ही किसी कार्यवाही की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88