वर्तमान पार्षद शफीक हीरा ने पूर्व पार्षद ताहिर अली पर लगाए गंभीर आरोप, दस्तावेजी प्रमाण भी पेश किए

जबलपुर दर्पण। पं.मोतीलाल नेहरू वार्ड के कांग्रेस पार्षद शफीक हीरा ने भारी जनसमूह के बीच गोहलपुर स्थित लेमा गार्डन में पत्रकार जनवार्ता आयोजित कर सबूतो के साथ वार्ड के पूर्व पार्षद सैयद ताहिर अली पर गंभीर आरोप लगाये है, उन्होने कहा कि ताहिर अली द्वारा राजनैतिक प्रतिद्वंदता से ग्रसित होकर अपने रसूख का प्रयोग कर बगैर कोई सबूत के उन पर झूठे आरोप लगाये जाते है ताकि उनकी छवि खराब हो जाये। जबकि ताहिर अली पूर्व मे मीसा के तहत जेल जा चुके है और तत्कालिन पार्षद रहने के दौरान वार्ड में गैंग बनाकर गरीबो पर गुण्डागर्दी करना, नशे का कारोबार करना, जमीनो पर कब्जा करना, गरीब जनता से लाखो रुपये लेकर राजीव गांधी आवास योजना में मकान आवंटन न करवाकर राशि हडप ली, जैसी कई आसामाजिक गतिविधिया संचालित की जाती है। जिसे उनके द्वारा बंद करवा वार्ड को एक आदर्श व शिक्षित किया जा रहा है। ताहिर अली खुद गुण्डा, बदमाश और भू-माफिया है और अपने आपको सीधा सच्चा प्रदर्शित कर मुझ पर अर्नगल आरोप लगाता है।
पार्षद शफीक हीरा ने भारी जनसमूह के बीच पत्रकारो को दस्तावेजी सबूत प्रदाय कर बताया कि पूर्व पार्षद ताहिर अली अपने भाई मजहर अली के माध्यम से जुआ-सट्टा खिलाता है, इस संबंध में भाई की गिरफ्तारी के दस्तावेज दिखाये। ताहिर द्वारा उसकी साली शायना खान के माध्यम से मादक पदार्थ का अवैध रुप से व्यापार किया जाता है, साली की गिरफ्तारी के दस्तावेज दिखाये। जमीनों पर अवैध रुप से कब्जा करने व धमकाने की दरगाह कमेटी द्वारा की गई शिकायत तथा नगर निगम सदन में पार्षद महेश राजपूत द्वारा उठाये प्रश्न के दस्तावेज दिखाये। ताहिर द्वारा अपनी साली के माध्यम से अवैध रूप से रुपयो की वसूली की जाती है जिस पर पीडित रेखा सोंधिया ने आत्महत्या का प्रयास किया के दस्तावेज दिखाये। ताहिर अली द्वारा वार्ड में साम्प्रदायिक सदभाव का माहौल बिगाडा जाता है के दस्तावेज दिखाये। ताहिर अली द्वारा वार्ड के लेमा गार्डन स्थित राजीव गांधी आवास योजना में बिना आवंटन के गरीब जनता से लाखो रुपये लेकर अवैध कब्जा करवा दिया, बाद उनसे मकान खाली करा लिये गये और लाखो रुपये हडप लिया। जनता द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष दी गई कई शिकायतो के दस्तावेज दिखाये। पार्षद शफीक हीरा ने यह भी बताया कि उनपर अर्नगल आरोप लगाने पर ताहिर अली को मानहानि का कानूनी नोटिस भी भेजा है, उन्होने कहा कि ताहिर अली की आसामाजिक व अनैतिक गतिविधियो के कारण कांग्रेस पार्टी की छबि व साख धूमिल हो रही है उन्होने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को शिकायत देकर ताहिर अली को कांग्रेस से निष्कासित करने तथा पुलिस अधीक्षक से आपराधिक प्रकरण दर्ज कर पुनः मीसा के तहत कार्यवाही करने की मांग की है, ताकि मोतीलाल नेहरू वार्ड में ताहिर द्वारा संचालित अवैध गतिविधियां बंद हो जाये।



