नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में नर्सिंग छात्रा की चाकू से हत्या

नरसिंहपुर जबलपुर दर्पण । शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे नरसिंहपुर जिला अस्पताल में एक नर्सिंग छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात इमरजेंसी वार्ड के बाहर उस समय हुई जब छात्रा अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए पहुंची थी। हमलावर युवक ने पहले छात्रा को बेरहमी से पीटा, फिर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान 18 वर्षीय संध्या चौधरी के रूप में हुई

जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा संध्या चौधरी (उम्र 18 वर्ष) सांकल रोड स्थित पटेल वार्ड गली में रहने वाले हीरालाल चौधरी की बेटी थी। वह अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही थी।

हमलावर फरार, मौके पर मची अफरा-तफरी

हमले के दौरान वहां मौजूद नर्सिंग ऑफिसर नलिन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उसे भी धमकाया। युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है, परंतु प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह काली शर्ट पहने हुए था। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और लोग भयभीत हो गए।

पुलिस प्रशासन मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर हमले के कारणों की जांच की जा रही है, और हमलावर की तलाश जारी है।

जांच की जरूरत और सुरक्षा पर सवाल

इस वीभत्स हत्या ने न केवल जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि नर्सिंग जैसी सेवा भावना से जुड़ी पेशेवर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है। यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि सार्वजनिक संस्थानों में सुरक्षा इंतजाम कितने नाकाफी हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88