जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

400 पार के लक्ष्य को पूरा करने प्रण प्राण से जुट जाए : आशीष दुबे

लोकसभा प्रत्याशी ने ली पाटन विधानसभा के मझौली एवं कटंगी मंडल की बैठक

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया है और उस लक्ष्य को पूरा करने जबलपुर लोकसभा में पुनः भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता प्रण प्राण से जुट जाए यह बात लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने पाटन विधानसभा अंतर्गत मंझौली एवं कटंगी मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा संगठन की मंशा है कि हर बूथ में 370 वोट हमे मिले इसके लिए कार्यकर्ता अपने अपने बूथ में जाकर इस संकल्प को पूरा करे यह आह्वान मैं आपसे करने आया हूं।

दुबे ने कहा दस वर्षो में देश की तस्वीर बदली है, हर मामले में हम आगे आए है दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और यह सब हमारे प्रधानमंत्री के कारण हुआ है। लोकसभा का चुनाव नजदीक है कार्यकर्ता होने के नाते आपको सिर्फ जनता के बीच जाना है और केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे ने बताना है साथ ही हितग्रहियो से मिलकर सरकार की उपलब्धियों के बारे ने बताना है। बैठक में भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, लोकसभा प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, लोकसभा विस्तारक केशव उर्मिल, राजकुमार पटेल, मंडल अध्यक्ष मुकेश सेन मंडल भूपेंद्र सिंह के साथ पदाधिकारी कार्यकर्ता, व क्षेत्रियजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88