वनविकास समिति लेंडेझरी के अध्यक्ष बने रूपचंद बिसेन, तीन उम्मीदवारों ने दिया समर्थन तो एक उम्मीदवार ने लिया नाम वापस

बालाघाट जबलपुर दर्पण। वनविकास समिति लेंडेझरी के निर्वाचन में रूपचंद पिता बानाजी बिसेन, निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए है। हालांकि चुनाव कार्यक्रम के तहत, अधिकृत घोषणा कल की जाएगी लेकिन, चुनाव में सभी प्रत्याशियों के नामांकन फार्म वापस ले लिए जाने से यह साफ हो गया है कि रूपचंद बिसेन, वन विकास समिति लेंडेझरी के नए अध्यक्ष होंगे। जो चित्रसेन चौहान का स्थान लेंगे चित्रसेन चौहान का कार्यकाल 8 वर्षों का रहा। जिसमें उन्होंने वन समिति के अनेकों विकास कार्य किए।
दरअसल, चुनाव कार्यक्रम के तहत वन विकास समिति लेंडेझरी के निर्वाचन की जारी अधिसूचना के अनुसार 30 जून से 1 जुलाई तक नामांकन और 3 जुलाई तक नामांकन फार्म वापसी का समय निर्धारित था।
निर्वाचन के लिए रूपचंद बिसेन, निवर्तमान अध्यक्ष चित्रसेन चौहान, युवा नेता थानसिंह चौहान, लेंडेजरी ग्रा.पं.वार्ड 3 के पंच निरंजन बिसेनऔर पूर्व सरपंच एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि भाजपा नेता बाबुलाल भगत ने अपना नामांकन जमा किया था। लेकिन नामांकन फार्म वापसी तक चित्रसेन चौहान, थानसिंह चौहान,निरंजन बिसेन ने, रूपचंद बिसेन के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि 03 जुलाई को पूर्व सरपंच और जनपद सदस्य प्रतिनिधि भाजपा नेता बाबुलाल भगत ने अपना नामांकन फार्म वापस ले लिया। जिससे निर्वाचन में रूपचंद बिसेन, इकलौते प्रत्याशी होने से, वह निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
आपको बताते चले कि रूपचंद बिसेन, गर्रा सरपंच और सरपंच संघ जिलाध्यक्ष वैभवसिंह बिसेन के खेमे के माने जाते है, जिन्हें अध्यक्ष बनाने के लिए वैभवसिंह बिसेन और पूर्व जनपद सभापति श्रीमती रंजना राधेलाल चौहान चुनाव की घोषणा और अधिसूचना जारी होने के बाद से लगातार सक्रिय रहे और अंततः सक्रियता और राजनीतिक विद्वता से उन्होंने अपने साथी रूपचंद बिसेन को निर्विरोध निर्वाचित कराने में सफल रहे।



