डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

लाड़लियों ने लिया नशामुक्त वर चुनने का संकल्प, कन्या परिसर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बेटीयों ने नशामुक्त वर चुनने का संकल्प लिया है। बताया गया कि पिछले दिनों दिव्या ज्योति सोशल डेवलपमेंट द्वारा समाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार के सहयोग से संचालित शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र डिंडोरी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा प्रेरित नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन कन्या परिसर रयपुरा में किया गया, जिसमें 374 छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। मुख्य अतिथि एसडीओपी श्री द्विवेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियां अपने परिवार की लाडली होती हैं, उन्हें नशे के प्रति सजग रहकर ऐसे जीवनसाथी को चुनना चाहिए जो नशे से पूर्णतः दूर हो। इसी तरह सूबेदार श्री कुंवर सिंह ने विभिन्न प्रकार के नशों और उनके दुष्प्रभावों के बारे में बताया तथा नशे से बचाव के उपाय साझा किए। शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र से देवराज कछवाहा ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए अपील की कि वे अपने साथियों को भी जागरूक करें और अपने परिवार में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाएं। इसी तरह छात्रों को संबोधित करते हुए बच्चूनाथ चौहान ने ODIC स्कीम की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के जो लोग नशे के आदी हैं, वे शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र में परामर्श व उपचार प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही केंद्र में उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई साथ ही नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ रितु सेन, अजय ठाकुर सहित पुलिस विभाग के स्टाफ, स्कूली स्टाप मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88