चाकू मारने एवं बलवा कराने का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। शराब पीने के लिए पैसे ना देने पर आरोपी गणों द्वारा प्रार्थी को चाकू मारने एवं बलवा करने के फरार आरोपी समरजीत सिंह उर्फ सेम बंसल एवं मौसम सिंह राजपूत निवासी ककरैया तलैया को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। थाना गोरखपुर में दिनांक 3 सितंबर 2022 को प्रार्थी रोहित यादव एवं दिलीप यादव निवासी सैनिक सोसायटी थाना गढ़ा ने सूचना दिया कि दूध बेचने के काम से ककरैया तलैया आए थे जिनसे समरजीत सिंह उर्फ सेम बंसल एवं साहिल बंसल ने अपने साथियो के साथ मिलकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे एवं पैसे ना देने पर दिलीप यादव को चाकू से मार कर घायल कर दिया जिस से प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गोरखपुर में उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी साहिल बंसल एवं अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ चिकना निवासी ककरैया तलैया थाना गोरखपुर एवं कबीर यादव निवासी हाथी ताल गोरखपुर को गिरफ्तार कर उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे द्वारा पूर्व में जेल भेजा गया था मामले में आरोपी गण समरजीत सिंह उर्फ टाइम बंसल एवं मौसम सिंह राजपूत घटना दिनांक से फरार थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था जो फरार आरोपी गण समरजीत सिंह उर्फ सेम बंसल एवं मौसम सिंह राजपूत को आज दिनांक 16 नवंबर 2022 को उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे द्वारा थाना गोरखपुर के आरक्षक रत्नेश राय एवं दिनेश गुर्जर के साथ ककरैया तलैया क्षेत्र में दबिश देकर आरोपीगणों को धारा 294,323,324,506,147,148,149 आईपीसी तथा 25 आम्स ऐक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार केंद्रीय कारागार जबलपुर में निरुद्ध कराया गया



