तेंदुआ की दहशत से ग्रामीण परेशान वन विभाग की पहुँच से दूर

जबलपुर दर्पण मझौली । सर्किल क्षेत्र के कटाव धाम स्थित वेदांती परिसर के पास एक तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने झाड़ियों के पास तेंदुए को घूमते हुए देखा और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची।
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार कई दिनों से आसपास के क्षेत्र में मवेशियों के गुम होने और पंजों के निशान देखे जा रहे थे, जिससे वन्यजीव की मौजूदगी की आशंका पहले से थी। अब तेंदुए के देखे जाने के बाद से लोग रात के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तुरंत पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए, ताकि गांव में फैली दहशत खत्म हो सके
इनका कहना है
तेंदुआ की जानकारी ग्रामीण लोगों के द्वारा मिली जिससे कि हम सभी वन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं और बहुत जल्द ही तेंदुए को पकड़ा जाएगा



