जबलपुर दर्पण

सेंट अलाॅयसियस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी महाविद्यालय में अंतर धार्मिक मंच के तहत् दिवाली उत्सव आयोजित

जबलपुर दर्पण । सेंट अलाॅयसियस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गौर महाविद्यालय जबलपुर में अंतर धार्मिक मंच के तहत् दिवाली के अवसर पर एक अनोखा आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस अंतर धार्मिक उत्सव का उद्देश्य शांति प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आकांक्षा उपाध्याय (डीएसपी) जबलपुर रही। कार्यक्रम संस्था के निदेशक फादर तंकच्चन जोस एवं डॉ. रेणु पाण्डेय (प्राचार्य) की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न धर्मो के विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम की इसी कड़ी में फादर तंकच्चन जोस ने अपने उद्बोधन के माध्यम से यह बताया कि ” दिवाली का त्यौहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश देता है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि हम अपने जीवन में सकारात्मकता और प्रकाश को बढ़ावा दें एवं नकारात्मकता को दूर करें।” कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा विद्यार्थियों ने दीया और रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणु पाण्डेय ने अपने संबोधन के माध्यम से बताया कि दिवाली का त्यौहार हमें एकता और सौहार्द का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक -दूसरे के साथ मिलकर दीप जलाए और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम का संचालन सुश्री मुस्कान सोनी (कार्यक्रम प्रभारी) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव सुश्री मुस्कान सोनी द्वारा प्रस्तुत कर सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88