साक्षी ने जीता पॉवर लिफ्टिंग मे गोल्ड

जबलपुर दर्पण l स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता नई दिल्ली में 23 से 27 सितम्बर को आयोजित की गई इसमें 21 राज्यों से टीम के 136 मानसिक मंद छात्र-छात्राओं सहित कोच शामिल हुए lजिसमे प्रदेश का प्रतिनिधित्व जबलपुर की स्नेह निकेतन स्कूल गोरखपुर की छात्रा साक्षी जायसवाल ने 72.5 किलोग्राम वर्ग मे स्वर्ण पदक जीता lप्राचार्या मेघना सिह ने बताया कि साक्षी पांच साल से अभ्यास कर रही है उसने कानपुर मे 2024 मे दो काँस्य पदक और एक सिल्वर पदक जीता है अब गोल्ड जीतने के बाद साक्षी वर्ष 2027 मे आस्ट्रेलिया मे होने वाले अंतराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग मे देश का प्रतिनिधित्व करेंगी आज उसका सम्मान किया गया l इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक मध्य प्रदेश के एरिया डायरेक्टर दीपांकर बनर्जी खेल निर्देशन एहतिशामुद्दीन, राकेश शर्मा ,प्राचार्य डॉ. मेघनासिंग,कोच रीता साधु ,मैनेजर व्यूला राव एंजलिना पॉल ,पूजा मेहरा की उपस्थिति रही !!



