जबलपुर दर्पण

अस्थाई दीपावली बाजार में खरीददारी करने पहुंचे सांसद आशीष दुबे

जबलपुर दर्पण । संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने जबलपुर के बाजारों में आत्मनिर्भर भारत,वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा देते हुए अभियान के रूप में गोलबाजार और रानीताल क्षेत्र में स्थित दीपावली के अस्थाई बाजार में स्थानीय व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी के दुकानदारों से खरीदारी की और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की।इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी सहभागिता की। सांसद आशीष दुबे ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हमें अपने पैरों पर खड़ा होना होगा। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश का पैसा देश में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि हमारा देश किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। सांसद श्री दुबे ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे दीपावली पर स्वदेशी वस्तुएं खरीदें और स्वदेशी सामान का ही उपयोग करने का प्रण लें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से लघु उद्योगों और बुनकरों को काम मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी। सांसद श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं और देश को विकसित बना सकते हैं।खरीददारी के लिए सांसद को अपने बीच पाकर दुकानदार उत्साहित और खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान योगेश बिलोहा,रजनी साहू,वाणी अहलूवालिया,ईशान नायक,राजेश द्विवेदी, रनेश खरे,नितिन मिश्रा,अंकित पाठक ,संकल्प पाठक,रोहन वैद्य, सोमिल जैन,ऋषभ शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88