सीता राम के जयकारे से गूंजा श्रीराम मंदिर

जबलपुर दर्पण। राम जी करेगे बेडा बार, हम प्रभु श्रीराम के दीवाने है , मां की जोत जगी है, गणपति पधारो अदि कर्ण प्रिय गीतो से नवरात्र महोत्सव मे देवी गीत गायक कपिल व्दिवेदी ने राम मंदिर मदन महल गुप्तेश्वर रोड मे 54 वे राम महोत्सव मे पंचमी तिथि पर माता की चौकी मे सुर ताल के साथ भक्ति गीतो से श्रृध्दालु भाव विभोर हो गए। माता की चौकी मे पूजन पं राम कुशल पांडे, अध्यक्ष गुलशन माखीजा, विधायक तरूण भनोट, जगत बहादुर सिंह अन्नू , माला राकेश सिंह, गीता पाण्डेय, कैलाश साहू ने किया। माता चौकी मे गीता पाण्डेय,विजया अरोरा ,प्रेम गुलाटी,नीरु शर्मा,संगीता शर्मा,रोशनी नारंग,नीरा मखीजा,अंजू खत्री,देवबाला चौबे ,रुकमणी अग्रवाल,अनीता अग्रवाल,सुनीता अरोरा, गीता खेत्रपाल,सुनीधी पाण्डेय अदि उपस्थित रहे।



