नेहरू युवा केन्द्र पन्ना इकाई ने कराया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण। नेहरू युवा केन्द्र पन्ना इकाई पवई द्वारा कैच दा रैन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पवई नगर के इंग्लिश मीडियम नालेज किग्डम पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई इसके पश्चात विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में आर्या सेठिया ने प्रथम सौर्य सेठिया ने द्वितीय एवं आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप शील्ड भेंट की गई इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र पवई के स्वयंसेवक सत्यम पाठक, प्रतिमा मिश्रा, कुलदीप चौबे प्राचार्य शिवांश चौबे संचालक सहित विद्यालय स्टॉप मौजूद रहा।



