खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश
कोविड सेंटर में महिला की मौत पर परिजनों ने किया चार घंटे तक हंगामा

नगर हटा कद रमसा छात्रवास स्थित कोविड सेंटर में रसोटा ग्राम की एक महिला की मृत्यु हो गई। जिससे उसके परिजन आक्रोशित हो गए, सूचना पाकर ग्राम से भी अनेक महिलाएं एवं पुरुष ट्रेक्टर ट्राली में बैठकर कोविड सेंटर पहुंच गए और हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। जिन्होंने मांग की कि उन्हें कोविड पॉजिटिव की लिखित रिपोर्ट दी जाए, मृत्यु का पंचनामा बनाया जाए तभी अंतिम संस्कार करने देंगे। करीब 11.30 से दोपहर 3.30 तक लगातार विवाद की स्थिति बनी रही। महिला का शव कोविड सेंटर में उसी स्थिति में रखा रहा। हटा के मुरली मनोहर वार्ड निवासी मृतिका का रिस्तेदार लक्ष्मी कुम्हार ने बताया कि महिला की तबीयत खराब होने पर अधियारा बगीचा स्थिति विदेश शर्मा की क्लीनिक पर इलाज चल रहा था और 14 मई की देर रात हालत बिगड़ने पर कोविड सेंटर में भर्ती किया गया। सैंपलिंग में रिपोर्ट पॉजेटिव आई है, यह हमें नही बताया गया इसीलिए हम लिखित रिपोर्ट चाहते है। विवाद की सूचना पर पुलिस थाना से टीआई मनीष मिश्रा, उपनिरीक्षक पीके चौधरी, उपनिरीक्षक संजू सैयाम भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और विवाद आगे नही बढ़ने दिया। परिजनों की मांग पर सिविल अस्पताल से डां आरपी कोरी और डां उमाशंकर पटेल ने मृतिका की कोविड रिपोर्ट सौंपी। तब परिजनों ने शव अंतिम संस्कार के लिए जाने दिया। इस संबध में बीएमओ डॉ आरपी कोरी का कहना है कि सुबह उन्होंने स्वयं महिला को चेक किया था, आक्सीजन सेचुरेशन कम होने पर इंजेक्शन लगाए थे, उनकी हालत खराब थी, परिजनों से एक दिन पहले ही बोला था कि बाहर ले जाएं लेकिन नहीं ले गए लगाए गए, लगाए गए सभी आरोप निराधार है।



