खास खबरपन्ना दर्पणमध्य प्रदेश
दबंगो ने काट दिए हरे भरे पेड़

पन्ना तहसील अन्तर्गत ग्राम बराछ निवासी आवेदक सुरेन्द्र सेन द्वारा तहसीलदार के नाम दिये गये आवेदन मे बताया की बराछ ग्राम के खसरा नम्बर 205 पर मेरी भूमि है उक्त भूमि मे सिरसा, नीम, महुआ के एक दर्जन पेड़ लगें हुए थें जिसे गांव के ही भूरा पटेल द्वारा दबंगता दिखाते हुए पेडों को काट दिया गया तथा मेरी मॉ द्वारा मना करने पर मार पीट करने के लिए आमदा हो गया। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा पुलिस चौकी बराछ तथा तहसीलदार पन्ना को की गई है। लेकिन अभी तक संबंधितो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई है। आवेदक ने संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही करने की मांग की है।



