विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता,सिद्धिविनायक भगवान गणेश सबके जीवन में मंगल करें: डॉ अभिलाष पाण्डेय

जबलपर दर्पण। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक कार्यालय सेवा सदन में मंगलमूर्ति भगवान गणेश का भव्य आगमन हुआ।इस दौरान विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने लोकल फॉर वोकल के साथ साथ पर्यावरण और के प्रति अपनी सकारात्मक प्रतिबद्धता का संदेश देते हुए मिट्टी से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की।
डॉ अभिलाष पाण्डेय ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत एक उत्सव प्रधान देश है और इसका सबसे प्रमुख कारण हमारा सनातन धर्म है जो कि विभिन्न पर्वों के माध्यम से हमें सदैव एक दूसरे से जोड़ने का कार्य करता है तथा प्रत्येक पर्व नीचे से लेकर ऊपर तक प्रत्येक वर्ग को धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करता है।
मंगलमूर्ति,विघ्नहर्ता, सिद्धिविनायक भगवान गणेश के आगमन पर मैं उनके चरणों में प्रार्थना करता हूं कि मंगलमूर्ति सभी का मंगल करें, विघ्नहर्ता सभीं विघ्नों को हरें, दुखों और कष्टों को दूर करें, सिद्धिविनायक सबके कार्यों को सिद्ध करें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
डॉ पाण्डेय ने कहा कि आने वाले 10 दिनों तक सेवा सदन में नित्य भगवान गणेश की सेवा और आरती करेंगे जिसमे मैं सभी को आमंत्रित करता हूं प्रभु का आशीर्वाद लेने सेवा सदन अवश्य पधारें।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुष्पराज पाण्डेय, सपन यादव, योगेश बिलोहा, दिलीप पटेल,राहुल रजक,वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकर श्रीवास्तव,मुकेश यादव,पवन तिवारी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


