भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का फूंका पुतला, लगाया महिलाओं का अपमान करने का आरोप

सीधी जबलपुर दर्पण । भाजपा सीधी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला फूका एवं महिलाओं को शराबी बताने वाले बयान पर कड़ा विरोध जताया है, आज बुधवार को भाजपा कार्यालय सीधी से पैदल चल कर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांधी चौक पहुंचकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला फूंक कर विरोध जताया है।
महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति : देवकुमार सिंह चौहान
भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने काग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान को महिलाओं और भारतीय संस्कृति का अपमान बताया उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं के प्रति असम्मानजनक रवैये का आरोप लगाया है। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष ने काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास भी महिलाओं का अपमान करने और उनके प्रति असम्मानजनक भाषा प्रयोग करने का रहा है।
कांग्रेस को प्रदेश की जनता कभी नहीं करेगी माफ : डॉ. राजेश मिश्रा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को प्रदेश की बेटियों व माताओ के साथ-साथ भारतीय संस्कृति का अपमान बताते हुए सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा द्वारा इस बयान की तीखी निंदा की है। सीधी सांसद ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को शराबी बताने वाले पटवारी को प्रदेश की आधी आबादी कभी माफ नहीं करेगी।
लाडली बहनों के सम्मान से बौखलाई कांग्रेस : श्रीमती रीति पाठक
इस अवसर पर सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि लाड़ली बहनों एवं मातृशक्ति का भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास से कांग्रेस बौखला गई है। इसी बौखलाहट में कांग्रेस नेता कभी महिलाओं को शराबी कहते हैं तो कभी बोरे में बंद करने की धमकी देते हैं।
पुतला दहन कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, राम प्रसाद वैस, अनिल पांडेय, श्रीमती अंजू पाठक, संदीप द्विवेदी, विनोद साकेत, अशोक पटेल, कृष्णकांत द्विवेदी, पूजा सिंह कुशराम, श्रीमती ज्योति श्रीमती, पंकज पांडे, राजेश द्विवेदी, सूर्य प्रताप सिंह, श्रीमती पूनम सोनी, रविशंकर केसरी, विश्वबंधु द्विवेदी, कमल कामदार, शिवदान साकेत, पुनीत नारायण शुक्ला, जीतेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, बाबूलाल कुशवाहा, तुसार द्विवेदी, श्रीमती सुभा देवी कोल, श्रीमती सोमवती जायसवाल, सुधीर शुक्ला, कुंवर तिवारी, राकेश सिंह, अजय वर्मा,जीतेन्द्र परिहार, श्रीमती अन्नू पांडे, निशांत मिश्रा, विभा शर्मा, श्रवण सिंह, कंचन केसरी, संजय सिंह, मुन्ना लाल चौधरी, हीरालाल कोरी, राजीव कुमार शर्मा, जीतेन्द्र गुप्ता, रोहित सिंह, पुष्पराज सिंह, रोहित मिश्रा, धर्मेंद्र सोनी, श्रीमती ओमता सोनी, जीतेन्द्र तिवारी, प्रभा शंकर शर्मा, जय सिंह, मुनिराज विश्वकर्मा, रुचि सिंह, राजकुमारी यादव, प्रदीप सिंह, सौरव मिश्रा, आशीष चौबे, राजेंद्र गिरी, राजभान यादव साहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



