उत्सवों के दौरान शराब की दुकानें बंद करने की मांग
जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने आगामी धार्मिक उत्सवों के दौरान राज्यभर में शराब की दुकानों को बंद रखने की मांग की है। संगठन का कहना है कि समाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था के मद्देनजर यह कदम आवश्यक है। जैसे प्रमुख धार्मिक आयोजन मनाए जाएंगे। इन पर्वों की पवित्रता और महत्ता को देखते हुए 10 दिनों तक शराब की बिक्री पर रोक लगाना जरूरी है।विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक महोत्सव केवल आस्था का नहीं, बल्कि समाज को बुराइयों और कुरीतियों से मुक्त करने का भी अवसर है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे भी इस दिशा में सहयोग करें और अनुशासन का पालन करें। मांग रखने वाले प्रतिनिधि- इस मांग का समर्थन करने वालों में सुमन जैन, सरदार दलवीर सिंह जस्सल, हाजी अयाज खान, राजकुमार जैन मामाजी, संजय वर्मा, शाकिर कुरैशी, श्रीमती हुर वी, कहकशां बानो, ताहिर खोकर, अशरफ मंसूरी, अतुल जोसेफ, मार्को बाबा, संजय जैन किपी, संजय जैन प्रभु, डॉ. चंद्रेश जैन, डॉ. महेंद्र जैन, मिथिलेश जैन, प्रशांत जैन, राहुल कुमार जैन, अब्दुल रहमान मलिक, अभिमन्यु शर्मा, निर्मल चंद जैन, नरेश साहू, सुभाष पटेल, हाजी हामिद खान, मोहम्मद असलम, डॉ. अलीम मंसूरी, मकसूद मंसूरी सहित अनेक पदाधिकारी व समाजसेवी शामिल रहे। सरकार से क्या उम्मीदअल्पसंख्यक विभाग ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि उत्सवों की गरिमा बनाए रखने और सामाजिक समरसता के लिए सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार करे।



