सलमान फैंस ने अंगदान जागरूकता का दिया संदेश

जबलपुर दर्पण। सलमान खान का जन्मदिन फैंस क्लब ने मनाया सलमान फैंस ने पोस्टर बैनर के माध्यम से अंगदान जागरूकता का दिया संदेश, बालीवुड के सबसे बड़े अभिनेता सलमान खान का जन्मदिन फैंस क्लब ने गरीब अनाथ बच्चों के साथ मनाया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्पण रोटी बैक की फाउंडर श्रीमती प्रिंसी सिंघई एवं मुख्य विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती पूजा जैन उपस्थित रहीं, क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात बर्मन ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी हमने अपने चहेते मेगास्टार का जन्मदिन पोस्टर बैनर के माध्यम से अंगदान जागरूकता का संदेश देकर मनाया सलमान खान भारत के पहले बोनमेरो डोनर है और हम सभी सलमान खान फैंस अंगदान जागरूकता का संदेश हर जन्मदिन पर देते हैं ताकि मरने के बाद किसी दूसरे को जीवनदान मिल सके, सलमान खान फैंस क्लब जबलपुर विश्व का पहला रजिस्टर क्लब है जो बीइंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के नाम से पंजीकृत हैं क्लब लगातार प्रति वर्ष सलमान खान के जन्मदिन और फिल्म के रिलीज पर जनहित कार्यक्रम आयोजित करता है ताकि पीड़ित मानवता की सेवा की जा सके। यह क्लब जबलपुर सहित देश के अन्य राज्यों में भी समय समय पर अंगदान जागरूकता अभियान चलाकर आम लोगों अंगदान के प्रति जागरूक करने का कार्य करता है अंगदान जागरूकता के लिए भारत की सबसे बड़ी अंगदान विशेषज्ञ संस्था मोहन फाउंडेशन मुंबई के विशेषज्ञों को जबलपुर में आमंत्रित कर अंगदान कि संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी आम जनता को प्रदान करता है ताकि अंगदान की गंभीरता को सभी लोग आसानी से समझ सकें मोहन फाउंडेशन से प्रार्थना द्विवेदी जबलपुर आकर अंगदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करती हैं वही देश के अन्य राज्यों में ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यमों का उपयोग कर जया जयराम अंगदान की जानकारी प्रदान करती हैं, सलमान खान विगत पांच वर्षों से अपनी फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग में सलमान खान फैंस क्लब जबलपुर को भी आमंत्रित करते हैं और जनहित कार्यों की सराहना भी कर चुके हैं साल 2023 में टाइगर 3 की स्क्रीनिंग में सलमान खान फिल्मस ने आमंत्रित किया जहां सलमान खान और कैटरीना कैफ से मुलाकात हुई और उन्होंने अंगदान जागरूकता अभियान को सराहा था। गौरतलब है कि प्रभात बर्मन पिछले 20 वर्षों से सलमान के प्रशंसक है और पिछले 17 सालों से सभी सलमान प्रशंसक एक जुट होकर हर्ष उल्लास के साथ उनका जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान की पहली फिल्म 1988 से आज तक पिछले 25 वर्षों से सलमान की अखबार में आई न्यूज का कलेक्शन कर रहे हैं ।



