एनसीसी कैडेट्स का पदोन्नत कर उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें जिम्मेदारी का महत्व बताया गया

जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल स्वशासी महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स का पदोन्नत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कैडेट्स को उनके कठिन परिश्रम, 1 एमपी आर्टी रेजीमेंट एनसीसी एनसीसी में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट नेतृत्व गुणों को देखते हुए उनका पदोन्नत किया गया साथ ही उन्हें उनके पद की महत्वता से परिचित करवाया गया। पदोन्नत कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ. अलकेश चतुर्वेदी एवं न्यूटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफे. तृप्ति श्रीवास्तव द्वारा किया गया जिसमें की सार्जेंट मेघा सूर्यवंशी को सीनियर अंडर ऑफिसर,कैडेट् साहिल पटेल को अंडर ऑफिसर, कैडेट् नारायण चंडेल को कंपनी सार्जेंट मेजर, कैडेट विमल प्रजापति, अनूप मिश्रा एवं पल्लवी रजक को सार्जेंट, कैडेट मुस्कान विश्वकर्मा एवं कैडेट शीतल दत्त यादव को कॉरपोरल एवं कैडेट ललिता धुर्वे को लांस कॉरपोरल पर पदोन्नत किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रोफेसर. अरुण शुक्ला (नोडल ऑफिसर), डॉ. ज्योति जुनघरे (क्रीड़ा अधिकारी) उपस्थित रहे। ले. डॉ. राहुल कुमार झारिया एनसीसी अधिकारी ने कैडेट्स को बधाईयां देते हुए कहा कि पद की गरिमा के साथ उसकी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना भी अतिआवश्यक है और आप सभी इन जिम्मेदारियों पर खड़े उतरेंगे।


