जबलपुर दर्पण

भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर जलाया पुतला

जबलपुर दर्पण । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी दिवंगत मां के लिए अभद्र टिप्पणी एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने पर राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा जबलपुर द्वारा राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर पुतला जलाया गया।

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन के आवाहन पर भाजपा महिला मोर्चा जबलपुर द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, सांसद आशीष दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अभिलाष पांडे महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव की उपस्थिति में महिलाओं ने राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकाल कर पुतला दहन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्विनी परांजपे ने कहा कि हमारे देश में माँ की पूजा की जाती है सबसे ऊपर मां का दर्जा है और देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां जिसने भारत मां की माटी को ऐसा देशभक्त सपूत दिया जो देश को अपना सब कुछ मानकर पूरा जीवन सेवा में लगा रहा है ऐसी देवी तुल्य माँ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग राहुल गांधी जैसे घटिया एवं अपमानित लोगों को ही शोभा देता है जो अपनी संस्कृति, सभ्यता को ही न समझ पाया हो उससे बदतमीजी ही आ सकती है राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस इतने निम्न स्तर तक जा चुकी है कि वह सम्पूर्ण भारतीय समाज को अपमानित करने का काम कर रही है क्योंकि अब वे कभी न मिलने बाली सत्ता के लोभ में पागल हो चुके है ।यही कारण है कि राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस अपने स्तर की तरह नीचे गिरती जा रही है।

महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव ने कहा कि भारत की प्रत्येक माता बहनों के उत्थान की सदैव चिंता करने वाले प्रधानमंत्री एवं उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी राहुल गांधी को उनका नारी शक्ति के प्रति दृष्टिकोण इस बात का परिचायक है कि राहुल गांधी सदैव ही भारतीय संस्कृति के विरोध में काम करते आए है, क्योंकि भारतीय संस्कृति में मां ही सर्वोपरि है, जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकारविभिन्न योजनाओं की माध्यम से देश की मातृशक्ति को मजबूत करने का काम कर रही है वहीं कांग्रेस पार्टी का महिलाओं के प्रति यह अपमानजनक रवैया अत्यंत पीड़ादायक है, राहुल गांधी एवं संपूर्ण कांग्रेस पार्टी सदा ही देश के विभिन्न वर्गों का अपमान करती आई है क्योंकि यह देश की जनता को सिर्फ वोट की मशीन मानते हैं जिससे सत्ता प्राप्त कीजा सकती है और यही कारण है कि कांग्रेस खत्म होने पर आ गई है।देश की प्रधानमंत्री की मां का अपमान देश की प्रत्येक मां का अपमान है जिसका पुरजोर विरोध करते हुए हम राहुल गांधी जैसे मृत व्यक्तित्व का पुतला फूंक रहे है ।

श्रीमती सुषमा जैन ने कहा कि सबसे प्रमुख स्थान मां का होता है देश को भी हम भारत मां के नाम से संबोधित करते हैं और उसके प्रति अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले को वीर सपूत कहते है ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री जो पूरे विश्व में भारत की पताका फहरा रहे हैं जो आज तक के इतिहास में हमारे देश को सबसे ऊपर ले जाने का काम कर रहे हैं ऐसे प्रधानमंत्री की मां पर अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस का अक्षम्य अपराध है जिसके लिए राहुल गांधी को देश की प्रत्येक मां से माफी मांगनी चाहिए राहुल गांधी जिन्होंने कभी मां के दर्जे को समझा ही ना हो वह कैसे किसी का सम्मान कर सकता है आज महिलाएं राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर उनके इस अपमानजनक टिप्पणी का पुरजोर विरोध करती हैं।

कांग्रेस समाज व संस्कृति के विपरीत कार्य कर रही है

पूर्व महापौर श्रीमती स्वाति गोडबोले ने कहा कि बिहार में एक सभा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री जी की माता जी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ देश के बुद्धिजीवी एवं संभ्रांतजन भी आक्रोशित हैं। देश और दुनियाभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। नफरत की आग में जलने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीतिक मर्यादा और राजनीतिक सुचिता को छोड़कर असभ्यता की सीमा लांघ चुके हैं। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता की दिवंगत माताजी के संबंध में इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस ने भारतीय समाज और संस्कृति के विपरीत कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ प्रधानमंत्री जी की माता जी का नहीं, बल्कि देश की संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान किया है। देश की जनता और मातृशक्ति इस अक्षम्य अपराध के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा महिला नेत्रियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, जलाई अर्थी

मालवीय चौक पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा महिला नेत्रियों ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की, विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का अर्थी ज़ुलूस मालवीय चौक के आसपास घूमाते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए उनका पुतला जलाया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले अश्वनी परांजपे, अंजू भार्गव, सुषमा जैन, रीना राय, मधुबाला राजपूत, संतोषी ठाकुर, सुमन यादव, तनुश्री सिंह, पूजा बाधवानी, डिम्पी विश्वकर्मा, कल्पना तिवारी, दीपमाला सोनकर, सोनिया रंजीत सिंह, ज्योति जैन, प्रिया संजय तिवारी, पूजा श्रीराम पटेल, सीमा सिंह, श्वेता सिंह, कुसुम चौबे, प्रीति वाजपेई, पूनम प्रसाद, दुर्गा उपाध्याय,अंशुल यादव, रजनी साहू, माधुरी सोनकर, मालती चौधरी, अर्चना सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88