जबलपुर दर्पण

पश्चिम मध्य रेलवे बैडमिंटन महिला टीम बनी चैंपियन

जबलपुर दर्पण । दक्षिण मध्य रेलवे खेलकूद संघ, सिकंदराबाद (तेलंगाना) द्वारा आयोजित 72वीं अखिल भारतीय अंतर-रेलवे बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) नॉक-आउट आधार पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में पश्चिम मध्य रेलवे की महिला बैडमिंटन टीम ने स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। टीम इवेंट में श्रेयांशी परदेशी, भारती पॉल एवं खुशबू पटेल ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर पूर्व रेलवे की सशक्त टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यही नहीं, एकल स्पर्धा में भी श्रेयांशी परदेशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के लिए पुनः स्वर्ण पदक अर्जित किया। पश्चिम मध्य रेलवे की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, पमरे खेलकूद संघ के अध्यक्ष कुशाल सिंह, महासचिव जी. पी. शिव नारायण, कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार, मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक प्रबंधक सुबोध विश्वकर्मा, गुरनार सिंह, रविन्द्र अवस्थी, राजेन्द्र, शोभिक, धनंजय तिवारी, आरिफ अली, हसन अली, असद खान, मितेन्द्र कुमार, नवीन उपाध्याय, असलम अली ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88