वेलांकन्नी माता की प्रार्थनाएं जारी

जबलपुर दर्पण। निर्मला चर्च में वेलांकन्नी माता के आदर में नवीना प्रार्थना के तीसरे दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य याचक फा. सेमी जैकब के द्वारा ध्वजा रोहण एवं मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। उपस्थित समस्त विश्वासियों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि, माता मरियम मानव जाति की मुक्ति के लिए सदैव हमें अपने जीवन को निष्कलां और प्रभु के वचनों को अपने जीवन में स्थापित करना सिखाती है, साथ ही एक दूसरे के प्रति प्रेम, दया, क्षमा और प्रभु में आज्ञाकारी बने रहना हेतु हमें प्रेरित करती है। इसलिए वह हमारे मुक्ति के लिए एक विशेष भूमिका निभाती है।आयोजन सीएमएस कंपाउंड नंबर 1 के विश्वासियों द्वारा किया गया जिसमें पल्ली परिषद के एडवोकेट क्रिस्टोफर एंथोनी, नूतन साइमन, सिमोन अगस्टिन, प्रकाश रायबोल, रूपेश गायकवाड एवं क्षेत्र विश्वास का सहयोग रहा। आज नवीन प्रार्थना के चौथे दिन समीक्षा टाउन, सावित्री विहार, के विश्वासियों द्वारा किया जाएगा। पल्ली पुरोहित फा. फ्रांसिस जेवियर, सचिन शैलेश जॉर्ज, क्लेमेंट पायस ने समस्त माता के विश्वासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य एवं आत्मिक लाभ प्राप्त करने हेतु आग्रह किया है।



