वेलांकन्नी माता की हुई प्रार्थना
जबलपुर दर्पण । निर्मला चर्च में वेलांकन्नी माता के आदर में नवीन प्रार्थना का पांचवा दिवस का आयोजन किया गया। फा. जोन वाल्टर द्वारा ध्वजारोहण एवं मिस्सा बलिदान अर्पित कर किया गया। फादर ने उपस्थित समस्त माता के विश्वासियों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहां के “माता मरियम सदैव ईश्वर के वचनों पर चलती रही, एवं वे परमेश्वर के कार्यों को पूर्ण करने हेतु अपना पूरा जीवन एक आज्ञाकारी और कर्तव्यनिष्ठ सहयोगी बनी, उन्होंने कभी भी अपने हृदय को परमेश्वर की इच्छाओं से विमुख नहीं किया, ठीक इसी प्रकार वे समस्त मानव जाति को ईश्वरीय वचनों से विमुख होने नहीं देती और वे सदैव जीवन की राहों में हमें भटकने से सदैव हमारे साथ रहकर हमारी रक्षा करती है।” आयोजन चर्च कंपाउंड जीसीएफ स्टेट एवं चुंगी चौकी के विश्वासियों द्वारा किया गया, जिसमें शैलेश जॉर्ज, मिस. मेडेलिन जोसेफ, श्री. यीशु दास, मास्टर. एडविन जॉर्ज, अनुष जॉर्ज, मास्टर. आरोन राहुल एवं समस्त क्षेत्र विश्वासियों का सहयोग रहा। आज गुरुवार को नवीन प्रार्थना का छठवां दिवस इंडस्ट्रियल कॉलोनी एवं पुलिस लाइन के विश्वसनीय द्वारा आयोजित किया जाएगा। पल्ली पुरोहित फादर जेवियर फ्रांसिस, रवीश चार्ल्स, रोहित गावंडे, पुष्पराज बर्नार्ड, प्रकाश राय बोले, रुपेश गायकवाड एवं पल्ली परिषद के सदस्यों ने माता के भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।



