ईद मिलादुन्नबी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को
जबलपुर दर्पण । जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी शुक्रवार को फैजाने गरीब नवाज मदरसा हुसैन चौक नया मोहल्ला के तत्वाधान में विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया गया हैं।इस अवसर पर गणमान्यजनों मौलाना साहब, अधिकारीगण तथा हाफिज साहिबान का सोसायटी द्वारा सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम कुरान मुकम्मल करने वाले युवा और बच्चों को सम्मानित किया जायेगा। तथा सलातो सलाम, फातिहा, लंगर व उपहार बच्चों को वितरण किया जायेगा। तथा देश प्रदेश जबलपुर शहर के लिए प्रार्थना ओर दुआ की जायेगी।फैजाने गरीब नबाज मदरसा के अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद इस्तियाक खान ने सभी गणमान्यजनों से उपस्थित होने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की गुजारिश की है।



