आवेदन का निराकरण न होने पर ग्राम तिगांव और ग्राम मारुड के युवाओं ने स्वयं सेवक बन अंडरब्रिज में जमा मिट्टी-मलबा हटाया

पांढुरना जबलपुर दर्पण । शासन द्वारा जनता को सुलभता प्रदान करने के उद्देश्य से रेल्वे के फाटक बंद कर अंडर पास बनाये तो गए, लेकिन रेलवे विभाग द्वारा बनाये गए अंडर पास बीज में आसपास की मिट्टी जम्मा होकर फिसलन पैदा हो गयी जिसके चलते आम जनता को आवागम में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। यह मामला पांढुरना के ग्राम तिगांव ओर ग्राम मारुड का मामला है, जहा से राट्रीय रेल मार्ग गुजरता है, रेलवे विभाग ने दोनों ग्रामो को जोड़ने के लिए अंडर पास बनाया परन्तु बरसात में अंडर ब्रिज में बनी निकासी नालियों के गेट पानी के बहाव से जममी मिट्टी के चलते बंद हो थी, जिसके चलते आवागमन में आम जनता को भारी परेशानी होने से दोनों ग्राम के युवाओ द्वारा 26 जून 2025 को अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौप अंडर ब्रिज की सफाई करने की मांग की थी, परंतु आवेदन देने के उपरांत आज दो माह पूरे होने के उपरांत भी सफाई नहीं होने से नाराज होकर तिगांव एवः मारुड के युवाओ ने रेल्वे अंडरब्रिज में जमा हुई मिट्टी की साफ सफाई की।
कई बार माननीय कलेक्टर महोदय , रेल्वे विभाग के जी एम एवं ग्रामपंचायत तिगांव को आवेदन देकर जनता को होनी वाली समस्याओं से अवगत कराया परन्तु प्रशाशन की तरफ से कुछ भी समाधान नहीं हुआ आखिर तिगांव के सोनू राऊत एवं नीरज वानखड़े ने बताया कि सफाई की पहल ग्राम मारुड़ के युवाओं द्वारा शुरुआत की गई उसके पश्चात तिगांव और मारुड़ के युवा हरीश पवार, भास्कर कंडलकर, योगेश गवांडे, शुभम् घोरमडे, अभीलाश महाले, आदित्य गवांडे, साहिल राऊत, अक्षय कडु, भूषण कंडलकर, मोहित डोइजोड,रूपम पांडव, गोलू घोषले, राहुल पवार, हर्षल ढोंगहाड़े, रितिक कंडलकर ,तिगांव के युवा नीरज वानखडे, सोनू राउत, पवन चौकीकर ,नंदू गायकी, शुभम वानखडे, परसराम कड़वे, मयूर वलकुल, पार्थ गुड़धे जैसे युवाओ ने एक अनोखी मिशाल कायम करते हुए, प्रशासन और रेलवे विभाग को आइना दिखाते हुए, जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, ग्राम के युवाओ ने स्वयम होकर रेलवे अंडर ब्रिज में जमा मलबे की सफाई कर अनोखी मिशाल कायम की जिसकी सराहना ग्राम वासियोवके साथ नगर वासी भी करते हुए नजर आ रहे।



