छिंदवाड़ा दर्पण

पिपला निवासी द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी देवता पर अपमानजनक पोस्ट करने वाले पर मामला दर्ज कराने की मांग

पांढुरना जबलपुर दर्पण । हिंदुओं की आराध्य देवी माता दुर्गा एवं हिंदू धर्म पर अभद्र टिप्पणी का पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट वायरल होने की खबर जिला पांढुरना में आग की जैसी फैलती चली गयी।धार्मिक महत्व एवम सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए पूरे मध्यप्रदेश में जाना जाता है। परन्तु पिपला निवासी द्वारा सोशल मीडिया के मध्यम से अपने फेस अकाउंड द्वारा हिन्दू धर्म को आहत करने वाला लगातार हो रहे पोस्ट की खबर जैसे ही जिले में वायरल हुई तो, पांढुरना के हिंदू संगठनों में आक्रोश भडक़ उठा। इसके बाद शनिवार को सर्व हिंदू समाज के काफी संख्या में लोग पांढुरना एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी के खिलाफ आवेदन सौप कार्यवाही की मांग की गई। कार्यवाही की मांग करते हुए पांढुरना विश्व हिंदू परिषद प्रखंड सयोजक गणेश (बापु) बालपांडे द्वारा सौसर क्षेत्र लोधीखेड़ा पहुच कर अनावेक के रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं समाज के युवाओं ने उक्त पोस्ट पर कमेंट्स व लाइक करने वालों के खिलाफ भी अपराध दर्ज करने की मांग की है।पांढुरना जिले के लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपला निवासी देवेंद्र नामक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से भगवान शिव, गणेश अन्य देवी देवता व हिंदू धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी का पोस्ट फेसबुक पर डाल दिया था। यह पोस्ट देख पांढुरना के विश्व हिंदू परिषद जिला पांढुरना प्रखंड प्रमुख गणेश(बापु)बालपांडे, विश्व हिंदू परिषद नगर कारवाह सुमित सांबारे, विशाल जाम सांवली पदयात्रा समिति के मनोज गुडधे, राट्रीय हिन्दू सेना के भुषण धुडे, श्री राम सेना के राहुल बालपांडे, शिव सेना के निर्मल सरेआम, हिन्दू सेना के अर्पित गडकरी एवम सर्व हिंदू समाज के अनुयायियों के नेतृत्व में युवाओं ने आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पांढुर्णा अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश को आवेदन सौंपा गया।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोधीखेड़ा थाना प्रभारी द्वारा जंन सुरक्षा तथा लोक परिशांति रखने हेतु अपराध की गंभीरता को देखते हुए, त्वरित कानूनी कार्रवाई कर आरोपी देवेंद्र के विरुद्ध अधिनियम भारतीय न्याय संहिता बीएनएस- 2023 की धारा 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88