डिंडोरी दर्पण

शहपुरा विधायक धुर्वे पर भाजपा नेता ने लगाए मारपीट व धमकी के आरोप, दिया पार्टी से इस्तीफ़ा

शहपुरा (डिण्डौरी )जबलपुर दर्पण। शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे पर गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने विधायक पर सार्वजनिक रूप से गाली-गलौच, मारपीट और आदिवासी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस घटना से आहत होकर उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा की है।

जनपद पंचायत कार्यालय में हुआ विवाद – वीरेन्द्र तिवारी ने अपने लिखित पत्र में बताया कि दिनांक 10 सितंबर 2025 को शाम 5:15 बजे विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने उन्हें मोबाइल नंबर 9425012722 से कॉल कर जनपद पंचायत शहपुरा कार्यालय बुलाया। तिवारी जब वहां पहुंचे, तो भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं के साथ कई अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।आरोप है कि इसी दौरान विधायक धुर्वे ने उन्हें मां-बहन की गालियां दीं, लात-घूंसों से मारपीट की और आदिवासी एक्ट में फंसाने जैसी धमकियां दीं।

त्यागपत्र और सुरक्षा की मांग घटना से आहत होकर वीरेन्द्र तिवारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं जिला प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए विधायक धुर्वे के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की अपील की है। तिवारी ने पत्र में यह भी लिखा है कि वह मानसिक रूप से अत्यंत पीड़ित हैं और उन्हें किसी अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88