जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सीएम को काले झंडे दिखाने के पूर्व पुलिस ने छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर किया नजरबंद

जबलपुर दर्पण। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जबलपुर प्रवास के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, पटवारी भर्ती घोटाले, कमीशन खोरी तथा प्रदेश मे पुलिस के गुंडाराज के विरोध में सीएम को काले झंडे दिखाने के पूर्व ही पुलिस ने अनेक छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें नजर बंद किया। ओमती पुलिस ने छात्र नेता शफी खान को उनके घर से गिरफ्तार कर नजरबंद किया। शफी खान ने कहा की प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ रही है गैस और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, बेरोजगारी में प्रदेश पहले नंबर पर है मध्यप्रदेश का युवा पलायन करने को मजबूर है, प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में सत्ता में बैठे सरकार के दलालों के द्वारा परीक्षा में घोटाले के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे है, प्रदेश में लगातार महिला अपराधो में वृद्धि हो रही लेकिन मामा की पुलिस प्रदेश में गुंडाराज स्थापित कर रही है हमें जनता की आवाज को उठाने से रोका जा रहा है उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया है अगर पुलिस इतनी ईमानदारी और सख्ती के साथ अपराधियों पर नकेल कश्ती तो शायद संस्कारधानी में बढ़ रहे अपराधों में कमी होती शहर में हर रोज चोरी, हत्या, डकैती जैसी घटनाएं घटित हो रही है लेकिन पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने की वजाह मूकदर्शक बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88