सीधी दर्पण

भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी मनरेगा योजना जजिम्मेदार मौन

सीधी जबलपुर दर्पण । जरूरतमंद लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए मनरेगा योजना चालू की गई थी जो पूर्ण रूप से रोजगार मूलक योजना है। जिसके क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत को जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन उसी ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा उस योजना के नाम पर भारी फर्जीवाड़ा किया गया है जिससे पूरी योजना ही भ्रष्टाचार की बलि चढ़ती नजर आ रही है जिसका ताजा मामला ग्राम पंचायत ताला में प्रकाश में आया है।
उल्लेखनीय हैं कि किसान कृष्णा तिवारी ने बताया कि निजी उपयोग के लिए उनके द्वारा अपने जमीन में तालाब का निर्माण कराया गया है जिससे सिंचाई का काम करते हैं जबकि मेरे तालाब को ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा रिकॉर्ड में खेत तालाब योजना का नाम देकर उसका वर्क कोड जारी किया गया है जो 171500 717/आईएफ/220 120 35 28 13 16 है एवं जारी दिनांक 13 अप्रैल 2025 है। उक्त कार्य के नाम पर 830 कार्य दिवस का कार्य होना दर्शाया गया है जिसमें 194613 रुपए मजदूरी का भुगतान फर्जी मस्टर रोल के जरिए किया गया है। मामले की जांच और कार्यवाही होनी चाहिए।
शिकायत पर पोर्टल से डिलीट हो गया मस्टर रोल
किसान कृष्णा तिवारी के पुत्र विराग तिवारी ने बताया कि जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि उनके तालाब के नाम पर लगभग 2 लाख रुपए फर्जी मस्टर रोल के जरिए भुगतान किए गए हैं तब उनके द्वारा 181 मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया जिसकी जानकारी होने पर ग्राम पंचायत के सचिव राम सुजान तिवारी के द्वारा नरेगा के पोर्टल से मस्टर रोल डिलीट कर दिया गया है लेकिन जानकारी होने पर उन्होंने मस्टर रोल की प्रति पहले ही निकाल लिया था जिनका कहना है कि मजदूरी के नाम पर जो राशि भुगतान की गई है उसे वसूल की जाए एवं फर्जीवाड़ा करने वालों पर अपराध पंजीबद्ध किया जाए।यह भी बताया गया कि इसी तरह बब्बू यादव के खेत तालाब में भी फर्जीवाड़ा किया गया है उसमें भी शिकायत होने पर पोर्टल से मस्टर रोल डिलीट कर दिया गया है।
कागजों में ही बना दिया दो चेक डैम
ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत ताला द्वारा दो चेक डैम कागजों में ही बनाकर लगभग 776062 रु मजदूरी भुगतान किया गया है जिसमें एनीकट चेक डैम निर्माण बंधा नदी ताला वर्क कोड 171500 6017/WC 22012035092118 जिसमें 1175 कार्य दिवस के दर से 505827 रुपए एवं एनीकट चेक डैम निर्माण बंधा नदी ताला वर्क कोड क्रमांक 171500 6017/W C/220 120 351 33898 के नाम पर 1175 कार्य दिवस के दर से 270235 रुपए मजदूरी भुगतान किया गया है जबकि जमीन पर कोई भी एनीकट बना ही नहीं है।जिसके संबंध में ग्रामीणों द्वारा शिकायत भी की गई थी लेकिन क्या जांच कार्यवाही हुई यह आज भी रहस्य बरकरार है।
इनका कहना हैं।
ग्राम पंचायत द्वारा ही खेत तालाब का निर्माण कराया गया है और मजदूरी भुगतान की गई है फिर भी शिकायत आएगी तो परीक्षण कराया जाएगा।
धनंजय मिश्रा सीईओ, जनपद पंचायत मझौली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88