खड्डी विद्यालय में चलाया गया स्वक्षता पखवाड़ाप्राचार्य के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सीधी जबलपुर दर्पण । स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड्डी में प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्वप्रथम छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई, तत्पश्चात विद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई।
विद्यालय का वातावरण साफ व स्वच्छ हो इसलिए संस्था के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के साथ स्वयं विद्यालय परिसर की साफ सफाई की। बता दें कि खड्डी प्राचार्य द्वारा पूर्व में इस तरह के स्वक्षता पखवाड़ा का आयोजन किया जा चुका है, प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह की तरह अगर जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में समय समय से विशेष स्वक्षता पखवाड़ा आयोजित किया जाए तो शासकीय विद्यालयों की तस्वीर कुछ हो जाय।
इस दौरान विद्यालय के स्टाफ नीरज द्विवेदी, राजकुमार साकेत, अशोक कुमार सिंह , बहादुर कोरी, जागृति सोनी, राजकुमारी रजक , सुभाष मिश्रा गोलू, अनूप सिंह, रणजीत सिंह,प्रियंका सिंह, लालजी साकेत,सुदामा प्रसाद साकेत, प्रमोद रजक ,अनुज सिंह, अमित सिंह, प्रदीप सिंह छोटू, दीपशिखा त्रिपाठी, शिरीष तिवारी,विनय शुक्ला, अंजली पांडेय,अजय सेन तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।



