डिंडोरी दर्पण

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रयपुरा में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित

शासन की निशुल्क साइकिल वितरण योजना से छात्राओं को मिलेगी सुविधा

डिंडौरी जबलपुर दर्पण
मध्यप्रदेश शासन की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रयपुरा में कक्षा 9 वीं की छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। ग्रामीण क्षेत्र की छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए यह योजना उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। पहले छात्र-छात्राओं को विद्यालय तक पहुँचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती थी, बल्कि थकान के कारण पढ़ाई पर भी असर पड़ता था। अब शासन की इस योजना से उन्हें साइकिल उपलब्ध होने से विद्यालय आना-जाना आसान हो जाएगा और वे समय पर कक्षाओं में पहुँच सकेंगी।कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति साइकिल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य सुमन पांडे, संतोष ठाकुर,मीना साहू, सत्यवती, देवेंद्र सिंह ठाकुर , जितेंद्र सिंह यादव, संतोष कुमार प्रजापति, रितु मिश्रा, महादेव तेकाम , के के झारिया, गगन हरिनखेडे,जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू, मानिकपुर मंडल अध्यक्ष गोलू हीरेंद्र सिंह मरावी,मंडल उपाध्यक्ष फूलचंद झारिया,संतोषी विश्वकर्मा, दयाल मरावी, उत्तमचंद असाटी, झनक लाल झारिया ,राधेश्याम साहू,मोहन झारिया, पप्पू प्रदीप झारिया, निखिल झारिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
छात्राओं ने व्यक्त किया आभार
साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें स्कूल जाने में आसानी होगी और पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी। अभिभावकों ने भी शासन और विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88