जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने मुख्यमंत्री का लड्डुओं से तुला दान कर किया भव्य स्वागत

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । मुख्यमंत्री के क्षेत्र आगमन पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता पंकज राय ने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौलकर तुला दान किया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
तुला दान के बाद, इन लड्डुओं को क्षेत्र की जनता में वितरित किया गया। इस अनूठे स्वागत ने लोगों में उत्साह और श्रद्धा का संचार किया। इस अवसर पर ढीमरखेड़ा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इस स्वागत समारोह में जनपद अध्यक्ष श्री रमन शुक्ला, श्रीमती सुनीता संतोष दुबे, जगदीश राम, सरपंच अनिल बागरी, सरपंच गणेश साहू, सरपंच राहुल दुबे, सरपंच पंकज मिश्र, संजय सिलौड़ी, संतोष चर्मन, रात्रलोचन राय, चलराम नगरी, नीरज बर्मन, रानशरण राजभर, मीडिया प्रतिनिधि धीरज जैन, शुभम चौधरी, ओन चौकसे, अरविंद तिवारी सहित हजारों की संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने इस भव्य स्वागत के लिए क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया और सभी को शुभकामनाएँ और बधाई दीं। इस आयोजन ने मुख्यमंत्री और स्थानीय जनता के बीच एक मजबूत जुड़ाव को दर्शाया।



