सिद्ध बाबा वार्ड से हटाई जाए शराब की दुकान

जबलपुर दर्पण। जन समस्या निवारण संस्थान के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट सर्वेश त्रिपाठी एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन के दौरान एडवोकेट अंजली दीपक नाहर ने बताया कि सिद्ध बाबा वार्ड, बल्दी कोरी दफाई के रहवासियों के द्वारा जन समस्या निवारण संस्थान के समक्ष एक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर यह मांग की गई कि संस्थान उनकी मांग शासन ,प्रशासन तक उचित माध्यम से पहुंचाते हुए उनकी हर संभव मदद करे इस हेतु जन समस्या निवारण संस्थान के द्वारा शासन और प्रशासन से यह मांग करता है की सिद्ध बाबा वार्ड दफाई बंशकार बस्ती में विगत कई वर्षों से शराब की बिक्री हेतु कलारी स्थित है जिसमें सुबह से लेकर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है तथा आती जाती महिलाओं एवं बच्चियों के साथ छेड़खानी करते हैं तथा मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाले गरीब तबके के मजदूर वर्ग के युवक एवं पुरुष से कलारी में शराब पीने के लिए बाहर से आए असामाजिक तत्व शराब पीकर मारपीट करते हुए गाली गलौज करते हैं तथा आये दिन शराब पीने हेतू रुपयों की मांग करते हैं , सभी गरीब और असहाय वर्ग से होने के कारण इन लोगो के द्वारा असामाजिक शराबियों से डर के कारण थाने में शिकायत नहीं की जाती ओर कभी हिम्मत करके शिकायत की भी जाति है तो किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होती।
इस अवसर पर अकाश प्यासी ,एडवोकेट सर्वेश त्रिपाठी, राकेश सोनकर, वर्षा कालिया,अंजली नाहर,प्रशांत मिश्रा,भगवती भारद्वाज, प्रीति कोरी , चंद्रा दीक्षित, नीलम मानेकर ,दीपक नाहर नितेश अहिरवार, विमल चौधरी,अजय मानेकर ,निशा अहिरवार,मीना सिंह, सोनू कुलवी,अरुण बंशकार,प्रियांशु यादव,हेमराज बंशकार,विपिन बंशकार, ललित बंशकार गगन बंशकार, रावेन्द्र बंशकार, संदीप बंशकार,समीर बंशकार राजा चौधरी,मोनू बंशकार समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



