जबलपुर दर्पण

आवास योजना का लाभ दिलाने बसपा ने लगाई जनता संसद

जबलपुर दर्पण । महाराजपुर स्थित ठेले, टापरे लगाने वाले छोटे दुकानदारों पर अतिक्रमण की कार्यवाही नगर निगम द्वारा की गई, जिससे दर्जनों लोग प्रभावित हुए हैं, साथ ही पिछड़े एक दशक से बिरसा मुंडा वार्ड नंबर 74, 75, स्थित पन्नी मोहल्ला, उर्दूवा के लोगों की पट्टे की मांग को लेकर बसपा ने जनता संसद लगाकर, जनता की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना, ज्ञापन देकर प्रशासन से लोगों को राहत देने की मांग की है। बसपा जिला अध्यक्ष लखन अहिरवार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने से पहले ही नगर निगम को योजना बनाकर मार्केट, दुकानें तैयार करना था,लंबे समय से छोटी दुकानों को लगाने वालों को आबंटित करते तो बेहतर होता, लेकिन निगम के पास गरीबों के हित की योजना नहीं है न ही इनकी चिंता है, इसी तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंचों से नजूल भूमि और अन्य बस्तियों में गरीबों को स्थाई पट्टे देने की घोषणा कर रहे हैं, मगर धरातल में क्षेत्रीय उनके नेता और शासन द्वारा प्रशासन को उपरोक्त बस्तियों के निवासियों को पट्टे नहीं मिल रहे हैं, बसपा ने इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग करते हुए, नगर आयुक्त, महापौर, जिला प्रशासन से मांग करते हुए ज्ञापन दिया कि तत्काल नगर निगम मार्केट बनाकर दुकानें आबंटित करें साथ ही गरीब बस्तियों में जाकर शिविर के माध्यम से स्थाई पट्टे आबंटित करें, साथ ही नगर निगम के नए वार्डों में नियमित साफ़ सफाई सहित भवन निर्माण की योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलाने की मांग की गई. बसपा प्रभारी बालकिशन ने जन प्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाकर वादे करने वाले पीड़ित जनता को भुला देना, जनता के साथ धोखा है, प्रतिनिधि अपने दायित्व को निभाएं, इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के मुख्य अतिथि ने धरना को संबोधित करते हुए, नाकाम प्रतिनिधियों को जनता से सबक सिखाने की अपील की। धरने में विशेष रूप से प्रदेश प्रभारी बालकिशन चौधरी, राकेश चौधरी, बसपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट लखन अहिरवार, आशा गोटिया, विधानसभा अध्यक्ष पनागर नरेंद्र चौधरी, दिनेश कुशवाहा, प्रकाश गौतेल, सुधा सिंह, रामराज राम, सतपाल सिंह, राधेलाल, अशोक बंसकार, गेंदालाल अहिरवार, मनसाराम, आशा चौधरी, रुक्मणी, सरस्वती, बी. एस.कापसे, मनमोहन मास्टर,भारत कोल, मिलिंद लोखडे, विजय भोरे,भोले संकर, लक्ष्मण समुद्रे, मयंक चौधरी, जे. आर. राम,दिलीप चौधरी, राजकुमार चौधरी, अशोक चौधरी, संतोष चौधरी, सदन कोल, मन्नू लाल, गोविंद चौधरी, दालचंद साहू, डबल चौधरी, ओम समद, मुकेश सूर्यवंशी, बलराम, गंगा राम, एल. एल. चौधरी, संदीप साहू, पवन ठाकुर, राज अहिरवार सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88